Related Posts

लुधियाना- नामी होटल में महिला संग युवक की लाश मिली:दोनों के सिर में गोली लगी, स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा; महिला दो बच्चों की मां




लुधियाना के खन्ना में बुधवार शाम एक नामी होटल के कमरे में युवक के साथ महिला की खून से लथपथ लाश मिली। दोनों के सिर में गोली लगी थी और मौके से एक पिस्तौल भी मिली। दोनों तड़के ही होटल पहुंचे थे और रूम बुक किया था। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर होटल स्टाफ ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर दोनों के शव पड़े मिले। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, महिला और युवक दोनों शादीशुदा थे। महिला के दो बच्चे हैं। जबकि युवक का भी एक बच्चा है। दोनों दूर के रिश्तेदार भी हैं। दोनों के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले महिला को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जानिए पुलिस जांच में क्या सामने आया… मृतकों की पहचान की जा रही है पुलिस के अनुसार, तरनतारन निवासी महिला का नाम हरप्रीत कौर है। वहीं, फिरोजपुर निवासी युवक का नाम मनजीत सिंह है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने कथित तौर पर दोनों से कोई पहचान पत्र लिए बिना ही रूम दे दिया था। दोनों शादीशुदा, रिलेशन में थे पुलिस को जांच में महिला का फोन मिला। फोन से पता चला कि महिला की आठ साल पहले तेजिंदर सिंह से शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। वहीं युवक भी शादीशुदा था। इसका भी आठ साल का एक बेटा है। दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों तड़के तीन बजे होटल में कमरा लेने आए थे। बहन के ताए का बेटा था मनजीत डीएसपी के अनुसार, लड़की के मामा की बेटी खन्ना में है और मनजीत सिंह उसके ताये का बेटा है। इसका खन्ना आना जाना रहता था। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। दोनों रिलेशन में थे। होटल में हथियार कैसे चले गए अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है। होटल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे उधर, पुलिस ने पिस्तौल को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ग्रीनलैंड होटल के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। DSP बोले- गोली मारने का कारण पता लगा रहे डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि होटल ग्रीनलैंड के कमरा नंबर 104 में दो डेड बॉडीज पड़ी हैं। जम मैं और एसएचओ अपनी टीम लेकर पहुंचे। वहां हमें 9 एमएम की पिस्टल मिली। लड़के के मत्थे और लड़की के कनपट्‌टी पर गोली लगी थी। सर्च किया तो फोन मिला, जिससे दोनों की पहचान पता चली। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों में से किसने गोली मारी और किस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ जिसके चलते गोली मारी गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें