Related Posts

Ludhiana Hosiery Businessman Attacked | Rs 1000 Guarantee Clash


लुधियाना में हौजरी कारोबारी पर हमला कर दिया गया।

लुधियाना में मामूली बात को लेकर एक हौजरी कारोबारी पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने कारोबारी के सिर पर एक के बाद एक 3 बार ईंटें मारीं। इसके बाद रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

.

यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित राजीव ने बताया कि घटना 22 जून रात करीब 10:40 बजे की है। वह अपने बेटे की पट्टी करवाकर डॉक्टर कल्याण के क्लिनिक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार ने उनकी पत्नी की एक्टिवा को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही कार सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब राजीव मल्होत्रा ने इसका विरोध करते हुए पूछा कि वे गाली क्यों दे रहे हैं, तो विवाद और बढ़ गया। (पढ़ें पूरी खबर)

1000 रुपये की गारंटी के बीच पंजाब में छिड़ा विवाद, महिला और पुरुष आमने-सामने

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने के चुनावी वादे को अमलीजामा पहनाने की सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने राज्य की सियासत और सामाजिक ताने-बाने में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

तलवारा साईफर नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए एक 55 सेकंड के वीडियो को लोग महज एक गाना नहीं, बल्कि सरकार की एकतरफा नीतियों के खिलाफ पुरुषों की आक्रामक म्यूजिकल अपील मान रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर जेंडर वॉर शुरू हो गया है, जहां एक तरफ महिलाएं अपने हक के लिए अड़ी हैं, वहीं दूसरी तरफ पुरुषों ने सरकार पर खुद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कंगाली का मोर्चा खोल दिया है।

इस वीडियो में मुख्य सिंगर हुक्कम पीबी 07 अपने साथियों के साथ खुले मैदान में काले रंग की तलवारा साईफर टी-शर्ट और चश्मा पहने पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं। वीडियो के ऊपर CM मान जी लिखा हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें