पंजाब CM भगवंत मान ने जिन 2 लैब रिपोर्ट के जरिए खुद को विवादित वीडियो से क्लीन चिट दी थी, उसे हरियाणा पुलिस ने फर्जी करार दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों रिपोर्ट ऐसी लैबों से बनी हैं, जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम में 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद इस मामले की शिकायत देने वाला फोरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह भी सामने आया। उसने वीडियो जारी कर दावा किया कि पंजाब पुलिस के दो अफसरों ने उसके साथ गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में 10 लाख रुपए में डील की थी। उसने साइबर यान और सिफर सेंटिनल लैब से 2 रिपोर्ट तैयार करवाईं, जो गवर्नमेंट अप्रूव्ड नहीं हैं। जसप्रीत ने कहा कि डील में बड़े साहब ने कहा कि इन रिपोर्ट्स को कहीं पर भी यूज नहीं किया जाएगा। बड़े साहब ने यहां तक कहा था कि रिपोर्ट न तो पॉलिटिकली यूज की जाएगी और न ही पुलिस इसके जरिए जांच करेगी। उससे कहा गया था कि ये रिपोर्ट्स किसी को दिखानी भी नहीं हैं। वीडियो में जसप्रीत सिंह ने कहा कि जब एसपी व बड़े साहब यहां से गए और अगले दिन ही रिपोर्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश हो गई, फिर उसे लगा कि अफसरों ने उसे यूज कर लिया है। इसके बाद उसे अपनी और अपने परिवार की सिक्योरिटी का खतरा लगने लगा। उसने कहा कि फिर उसने पुलिस को शिकायत दी और वीडियो बनाकर जारी किया। मामले में प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि झूठी रिपोर्ट तैयार करने और करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। अकाल तख्त सचिवालय के मीडिया एडवाइजर जसकरण सिंह ने कहा कि यह इतिहास रहा है कि जो भी अकाल तख्त साहिब की चुनौती देता है, उसे परिणाम भुगतना पड़ता है। वीडियो में क्या कहा, सिलसिलेवार जानिए… मामले में नेताओं ने क्या-क्या कहा, जानिए… CM के विवादित वीडियो का पूरा घटनाक्रम ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा पुलिस का दावा- CM मान के वीडियो की रिपोर्ट फर्जी, ₹10 लाख में बनवाई पंजाब CM भगवंत मान ने जिन 2 लैब रिपोर्ट के जरिए खुद को विवादित वीडियो से क्लीन चिट दी थी, उसे हरियाणा पुलिस ने फर्जी करार दिया है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम में 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
