Related Posts

हिमाचल की लेडी टीचर का सुसाइड नोट सामने आया:लिखा- पति का मेरी ही फ्रेंड से अफेयर, मेरे सामने स्पीकर पर बात करते हैं




हिमाचल की लेडी टीचर के पंचकूला में सुसाइड मामले में खुलासा हुआ है। टीचर अनिता के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति का उसकी दोस्त के साथ ही अफेयर था। पति रघुवीर अनिता के सामने ही गर्लफ्रेंड से फोन पर स्पीकर ऑन कर बातें करता था। टीचर अनिता के रूम से उसकी एक डायरी भी मिली है, जिसमें एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें लिखा है- मेरा पति मेरी दोस्त के साथ मिलकर धोखा कर रहा है। ये मुझे बिच बोलते हैं। मेरे बच्चे को भी मारने की कोशिश करते हैं। पंचकूला पुलिस ने रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, अनिता के पोस्टमॉर्टम के बाद भाई शव को पैतृक गांव बरयाल ले गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। लेडी टीचर ने फांसी पर लटककर सुसाइड कर लिया था। 22 जून को अनिता फंदे पर लटकी मिली थी। अनिता की बॉडी डिकम्पोज होनी शुरू हो गई थी, पुलिस को आशंका है कि पति से झगड़े के बाद 20 जून को उसने सुसाइड किया होगा। लेडी टीचर की शादी से मौत तक की कहानी 4 पॉइंट्स में… अब पढ़िए…सुसाइड नोट में क्या लिखा लेडी टीचर की डायरी से मिला सुसाइड नोट SHO बोले- आरोपी पति को गिरफ्तार किया पंचकूला के कालका थाना SHO प्रताप सिंह का कहना है कि लेडी टीचर के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————— यह खबर भी पढ़ें… पंचकूला में हिमाचल की लेडी टीचर ने फांसी लगाई:2 दिन कॉल नहीं उठाया, बेटे ने देखा शव; सुसाइड नोट में पति के अफेयर का जिक्र हरियाणा के पंचकूला जिले में 36 साल की लेडी टीचर किराये के घर में फंदे पर लटकी मिली। वह 2 दिन से कोई कॉल रिसीव नहीं कर रहीं थी। गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में कार्यरत पति ने बेटे को पंचकूला में मां को जाकर देखने को कहा। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें