गोली लगने के बाद जमीन पर पड़ा बदमाश।
जालंधर के किशनपुरा रोड पर स्थित फेमस बीएमएस फैशन शोरूम पर फायरिंग करने वाले बदमाश का मंगलवार को एनकाउंटर कर दिया गया। 11 दिन पहले बाइक सवार 2 बदमाशों ने शोरूम में फायरिंग की थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जब पुलिस टीम बदमाश को पकड़ने पहुंची तो उस
.
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी को पहले ही दबोच चुकी है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर के संपर्क में था।
पंजाब रोडवेज की कल होने वाले हड़ताल टली
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की कल 24 जून को होने वाली हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई। क्योंकि 24 जून को वित्त मंत्री और परिवहन मंत्री के साथ पैनल बैठक तय हुई है। मीटिंग 12 बजे शुरू होगी। यूनियन ने सभी डिपो कमेटियों से अपील की है कि 24 जून को बस सेवाएं बिना किसी बाधा के संचालित की जाएं। सरकार के साथ बैठक के बाद यूनियन की आंतरिक बैठक होगी, जिसमें आगे के आंदोलन और हड़ताल को लेकर फैसला लिया जाएगा। यूनियन की मांग है कि पिछले आंदोलन के दौरान मुलाजिमों पर दर्ज किए गए मामलों को रद्द किया जाए।
3 लाख कैश-जेवर लेकर भागी युवती, दोस्त निकला शादीशुदा
अबोहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद अपने 12 वर्षीय भतीजे को लेकर घर से निकली एक युवती को हरियाणा के फतेहाबाद से सुरक्षित बरामद कर लिया है। युवती के पास से करीब 3 लाख रुपए कैश और कुछ नए जेवर भी बरामद हुए हैं। युवती की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी का 3 महीने पहले तलाक हुआ था। 15 जून को बाजार से कपड़े खरीदने के बहाने निकली थी और वापस नहीं लौटी।
पीड़ित मां ने बताया कि घटना वाले दिन वह बैंक से करीब साढ़े तीन लाख रुपए निकालकर बेटी के साथ घर आ रही थीं। इसी दौरान सारे पैसे अपने पास रखकर भतीजे को साथ ले गई। शाम तक दोनों के वापस न आने पर परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई।
सब इंस्पेक्टर रमनदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (लोकेशन आदि) की मदद से फतेहाबाद में दबिश दी और दोनों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। जांच में पता चला कि युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी, जिसके बुलावे पर वह घर से पैसे लेकर निकली थी। (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना में आग का गोला बनीं 2 कारें, ड्राइवरों ने कूदकर बचाई जान
लुधियाना में आज उस समय हड़कंप मच गया जब दो अलग-अलग इलाकों में चलती कारों में अचानक भीषण आग लग गई। पहली घटना आत्म नगर फ्लाईओवर पर हुई, जहां एक i20 कार धू-धू कर जल उठी। वहीं दूसरी घटना किचलू नगर में लायलपुर स्वीट्स के पास सामने आई, जहाँ एक फोर्ड कार आग की चपेट में आ गई।
दोनों ही हादसों के बाद सड़कों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि दोनों हादसों में कार सवारों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। (पढ़ें पूरी खबर)
₹5 करोड़ की हेरोइन के साथ अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अमृतसर के दो युवकों को भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव पन्नीवाला महला के पास संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन और 3 लाख 90 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई।
हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 5 से 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर में रांझा दी हवेली के रहने वाले युवराज सिंह और गोल्डन के निवासी जगजीत सिंह के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगजीत सिंह ने सूरतगढ़-बीकानेर रोड के पास एक ढाबा खोल रखा था और कथित रूप से वहां पोस्त की तस्करी में भी शामिल था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमृतसर के एक गुरुद्वारे में युवराज सिंह से हुई। पढ़ें पूरी खबर…
अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, एक को गोली लगी
अमृतसर देहात पुलिस ने खलचियां क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पैर पर गोली लगने से हीरा सिंह नाम का आरोपी जख्मी हुआ है। पुलिस ने इस मामले में हीरा सिंह और उसके साथी लवजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला है कि दोनों बदमाश विदेश बैठे गैंगस्टर अमन गोत के लिए गोलियां चला कर रंगदारी मांगने का काम कर रहे थे। घायल हुए हीरा सिंह के खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज हैं।
हीरा सिंह को अस्पताल ले जाया गया। विदेश में बैठा गैंगस्टर अमन गोत मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला है और लगभग 3 साल पहले वह सुरक्षा एजेंसी को बच्चा देकर विदेश भाग गया था। पढ़ें पूरी खबर…
