Related Posts

अमृतसर में 27 जून को आयोजित होगा भव्य धार्मिक कार्यक्रम:भजन गायक हंसराज रघुवंशी देंगे विशेष प्रस्तुति, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील




अमृतसर में 27 जून को एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम “एक शाम भगवान शिव के नाम” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक के जानकारी दी। दीपक बाली ने कहा कि सनातन धर्म हमारी जीवनशैली, संस्कृति और विरासत का आधार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी का यह कर्तव्य है कि वह अपने पूर्वजों से मिले सनातन संस्कारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना आवश्यक है, ताकि युवा वर्ग अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा रहे। भजन गायक हंसराज रघुवंशी की विशेष प्रस्तुति उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष कार्यक्रम 27 जून को शाम 6:30 बजे अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की महिमा का गुणगान, भजन संध्या तथा आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान शिव की महिमा में अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देंगे। तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील दीपक बाली ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान शिव में आस्था रखने वाले हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में पहुंचकर आध्यात्मिक आनंद और धार्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। इस मौके पर सनातन सेवा समिति के पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी के नेता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें