मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी। इनसेट में बदमाश की फाइल फोटो।
हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार देर शाम पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश मारा गया। कड़ौदा गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर संयम की बाजू में गोली लगी है। दो अन्य पु
.
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री, DCP धारणा यादव समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
मृतक की पहचान बिरधाना गांव निवासी संजय (26) के रूप में हुई है। वह अपने साले की हत्या करने की फिराक में घूम रहा था। वह अपनी पत्नी समेत तीन हत्या के मामलों में आरोपी था। हाल ही में उसने विजय सैनी नामक व्यक्ति की हत्या की थी। इससे पहले वह विजय के बेटे की हत्या के मामले में भी आरोपी था। इन मामलों में वह फरार चल रहा था।
मुठभेड़ के बाद की दो तस्वीरें…
घायल सब इंस्पेक्टर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वे बच गए।
DCP बोलीं- साले की हत्या करने आया था
DCP धारणा यादव ने बताया- सूचना मिलने के बाद CIA की टीम संजय के पीछे लगी हुई थी। मुठभेड़ में संजय गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। संजय अपनी पत्नी की पहले हत्या कर चुका था। कड़ौदा गांव में वह अपने साले की हत्या करने के लिए आया था। मौके से पुलिस को एक हथियार बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
14 जून को संजय का साथी एनकाउंटर में मारा गया था
संजय बिरधाना से पहले उसके करीबी साथी इंद्रपाल भी मुठभेड़ में मारा जा चुका है। 14 जून की रात झज्जर के दुजाना गांव के पास हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और इंद्रपाल के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के अनुसार, विजय सैनी हत्याकांड में वांछित इंद्रपाल को पकड़ने के लिए टीम ने घेराबंदी की थी, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में इंद्रपाल गोली लगने से घायल हो गया, जबकि STF इंस्पेक्टर राकेश के हाथ में गोली लगी थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया गया।
31 मई को हुई थी विजय सैनी की हत्या
विजय सैनी की 31 मई को झज्जर के दुजाना गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने बेटे सुनील सैनी की हत्या के मामले में गवाह था। विजय अपने खेतों की ओर गया हुआ था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को वजह माना गया। पुलिस ने इस मामले में संजय बिरधाना, इंद्रपाल और अन्य आरोपियों को नामजद किया था।
होली के दिन पत्नी की हत्या की
3 मार्च को होली की रात बिरधाना गांव में अंजलि की उसके पति संजय ने घर के बाहर गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी संजय पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह एक हत्या के मामले में जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते संजय ने उसे 8 गोलियां मारीं। अंजलि की हत्या के बाद उसके खिलाफ एक और हत्या का मामला दर्ज किया गया।
——————————
ये खबर भी पढ़ें :-
हरियाणा में STF ने बदमाश ढेर किया:दोनों तरफ से फायरिंग, इंस्पेक्टर के हाथ में गोली लगी
हरियाणा के झज्जर में 14 जून की रात बदमाशों और STF के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग की गई। काफी मशक्कत के बाद एसटीएफ की टीम ने बदमाश इंद्रपाल को घेरकर ढेर कर दिया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर राकेश भी घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
