Related Posts

जीरकपुर-पंचकूला मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर:बाल बाल बचे 45 यात्री, हरियाणा रोडवेज बस चालक घायल




जीरकपुर-पंचकूला मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक बड़े हादसे में यात्रियों का जान बाल बाल बच गई। मैक-डी के पास दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। इस हादसे में या​त्रियों को कोई बड़ी चोट नहीं आई है, लेकिन बस चालक घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के दोनों शीशे टूट गए। घायल बस चालक की पहचान भिवानी, हरियाणा निवासी राम कुमार (48) के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी। घायल को डेरा बस्सी अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, चालक के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, और उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने स्थिति को संभाला और सड़क पर बाधित यातायात को सुचारू करवाया। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया; किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें