Related Posts

अरविंद केजरीवाल ही कॉकरोच, कॉकरोच ही केजरीवाल:रोहतक में बोले नवीन जयहिंद: सवाल उठाना गलत नहीं, जान की बजाय माल की कीमत




रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कॉकरोच पार्टी को लेकर कहा कि अरविंद केजरीवाल ही कॉकरोच है और कॉकरोच ही केजरीवाल है। यह तो पार्टी की बात है, लेकिन जहां तब बात सवाल उठाने की है तो सवाल उठाना गलत नहीं है। चाहे पक्ष हो या विपक्ष, सवाल उठाने चाहिए। नवीन जयहिंद ने नीट परीक्षा को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से लगातार किए जा रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टेलीग्राम पर प्रतिबंद लगाना कोई समाधान नहीं है। पेपर लीक तो कैसे भी कर सकते है। जब तक कड़ी सजा का प्रावधान नहीं होगा, तब तक इस पर रोक नहीं लगेगी। पेपर को हवाई जहाज की बजाय चाहे मिसाइल या टैंक से भेज दो, कोई फर्क नहीं पड़ता। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत
नवीन जयहिंद ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। सुधार तब होगा, जब अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल व सरकारी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगे। अधिकारी व नेता अपना ईलाज सरकारी अस्पतालों में करवाएंगे, तभी बदलाव संभव है। पानी के कारण किडनी हो रही खराब
नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा का एक गांव पानी के लिए धरने पर बैठा हुआ है। धरने पर जा रहे लोग एसवाईएल के पानी को लेकर बात नहीं कर रहे। वहीं, दूसरी तरफ खराब पानी के कारण लोग बीमार हो रहे है। यहां तक कि किडनी तक खराब हो रही है। ऐसे में पानी को साफ करके ही प्रयोग करें। जान की कीमत से अधिक माल की कीमत
नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया कि पीजीआई के हालात खराब है। कैंसर का ईलाज करवाने के लिए प्राइवेट अस्पताल में 25 लाख तक के पैकेज है। सरकारी अस्पताल में तो ईलाज नहीं मिलता, प्राइवेट अस्पताल में आदमी भी मरेगा और परिवार भी आर्थिक बोझ तले मरता है। अस्पतालों में जान से अधिक माल की कीमत है। 28 जून को पहरावर में मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव
नवीन जयहिंद ने बताया कि 28 जून को पहरावर गांव में 5वां भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और देशी घी का भंडारा लगाया जाएगा। जयहिंद ने प्रदेशवासियों को इस जन्मोत्सव में सपरिवार पहुंचने का खुला निमंत्रण दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें