हरियाणा विधानसभा की शिक्षा, मेडिकल एंड रिसर्च और तनकीकी शिक्षा कमेटी ने अस्पताल प्रशासन को अव्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश। चेयरमैन विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए 6 माह की वेटिंग कैसे चलेगी। अल्ट्रासाउंड के लिए 6 माह इंतजार करते-करते तो आदमी मरकर दोबारा उठ लेगा। इसकी स्पीड बढ़ाओ, मैं चड़ीगढ़ में भी इस पर बात करूंगा।
कमेटी शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी। अस्पताल के बाद टीम इंदिरा गांधी मीरपुर यूनविर्सिटी के लिए रवाना हुई। इसके बाद टीम शाम को सेक्टर-18 स्थित महिला कॉलेज का निरीक्षण करेंगी। ओपीडी, लैब और ओअी का किया निरीक्षण टीम ने अस्पताल के दौरे के दौरान ओपीडी, लैब और ऑपरेशन थियेटर के अलावा अस्पताल में सफाई और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट किया किया इस मामले में किसी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फिलहाल की परिस्थितियों के अनुसार कुछ को छोड़ दे तो अस्पताल में व्यवस्थाओं से कमेटी पूरी संतुष्ट है। नई बिल्डिंग बनने के बाद सभी सुविधाएं एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा और व्यवस्थाओं में सुधार होगा। कमेटी से पहले पहुंचे निदेशालय के अधिकारी विधानसभा कमेटी के अस्पताल, यूनिवर्सिटी और महिला कॉलेज के प्रस्तावित दौरे से पहले निदेशालय के अधिकारी पहुंचे। अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और महिला महाविद्यालय में निदेशालय से अधिकारियों की टीम पहुंची। स्थानीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इंजेक्शन रूम में खामियों को देखकर निदेशालय के अधिकारी खफा नजर आए और पीएमओ को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। मरीजों ने अधिकारियों के सामने कर्मचारियों पर मनमानी के आरोप भी लगाए।
Source link
