महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर परिषद और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने को गांव टहला रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री पर औचक निरीक्षण किया। इस छापामार कार्रवाई से वहां आसपास मौजूद अन्य फैक्ट्री संचालकों में भी हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते 25 हजार रुपये का चालान किया गया। तीन-चार मजदूर कर रहे थे काम ड्यूटी मजिस्ट्रेट महेश सिंह, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में रामकिशन निवासी मोहल्ला खरखड़ी, वार्ड नंबर-15 नारनौल मौजूद मिला। निरीक्षण के समय फैक्ट्री में 3 से 4 मजदूर काम करते पाए गए। मौके पर ही जमा कराई चालान राशि संयुक्त टीम ने फैक्ट्री संचालन से संबंधित लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मांग की, लेकिन संचालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। नियमों के उल्लंघन पर नगर परिषद नारनौल के जेई प्रवीण कुमार ने 25 हजार रुपये का चालान किया। चालान की राशि संचालक ने मौके पर ही जमा करा दी। प्रदूषण विभाग ने जारी किया नोटिस निरीक्षण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने भी फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
