Related Posts

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़:Byju’s में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 6 युवक गिरफ्तार, सभी बिहार के रहने वाले




गुरुग्राम पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सेक्टर-57 स्थित एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो बायजूस (Byju’s) में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) गौरव फोगाट के निर्देश पर, थाना साइबर अपराध पश्चिम की पुलिस टीम ने जांच अधिकारी संदीप के नेतृत्व में कार्रवाई की। 18/19 जून की रात छापेमारी कर कॉल सेंटर से रविश कुमार, अंकित कुमार, गोलू कुमार, रविकांत, टुनर कुमार और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी बिहार के नवादा जिले के जमुनावन गांव के निवासी हैं और उनकी उम्र 20 से 21 वर्ष के बीच है। सोशल मीडिया पर दिय जाता था फर्जी विज्ञापन पुलिस जांच में सामने आया कि रविश कुमार इस गिरोह का मुख्य संचालक था। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बायजूस में शिक्षक की नौकरी का विज्ञापन देता था। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों से पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर चयन प्रक्रिया और अन्य विभिन्न शुल्कों के नाम पर पैसे वसूले जाते थे। यह राशि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ली जाती थी। रविश ठगी की रकम का 20 से 30 प्रतिशत अपने साथियों को कमीशन के तौर पर देता था। साइबर ठगी से जुडे़ डिजिटल साक्ष्य मिले पुलिस द्वारा जब्त किए गए मोबाइल फोनों की जांच में बायजूस के नाम पर तैयार की गई कॉलिंग स्क्रिप्ट, फर्जी पहचान पत्र तथा साइबर ठगी से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित तरीके से लोगों को फोन कर नौकरी का लालच देते थे और उनसे धनराशि ठगते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड, कई मोबाइल सिम कार्ड, फर्जी बायजूस आईडी कार्ड तथा ठगी में इस्तेमाल होने वाली कॉलिंग स्क्रिप्ट बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें