हांसी पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।
हांसी के साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुई करीब 19.71 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से ठगी गई रकम में से 25 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। इस मामले में पहले भी दो अन्य आरोपियों को गिरफ
.
साइबर थाना की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन के आधार पर कार्रवाई की। उन्होंने राजस्थान के चूरू जिले के नया बास निवासी समीर को राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया।
फरवरी में की गई थी ऑनलाइन ठगी
पीएसआई रविंद्र ने बताया कि यह मामला फरवरी 2026 में हांसी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर थाना में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया था।
झांसे में आकर पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई आईडी के जरिए कुल 19 लाख 71 हजार 647 रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पहले भी ठगी की कुछ राशि बरामद की जा चुकी थी। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब 25 हजार रुपए बरामद किए गए। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
