Related Posts

तस्करों का पीछा करते SHO का सिर फटा, बाजू टूटी:पटियाला में गाड़ी दीवार से टकराई; तस्कर अपनी गाड़ी छोड़कर सामने से भाग गए




पटियाला में बुधवार देर रात तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सरकारी गाड़ी में नाभा सदर थाने के SHO जसप्रीत सिंह सवार थे। चेजिंग के दौरान हुए एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोट आई हैं। उनका सिर फट गया और बाजू टूट गई। SHO को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया है कि तस्करों को घेरने के चक्कर में उनकी गाड़ी गांव में एक दीवार से टकरा गई। इससे वह घायल हुए। इसके बाद तस्कर भी उनके सामने ही अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर पैदल भाग गए। अब उन्हें पकड़ने के लिए दोबारा छापे मारे जा रहे हैं। गांव में आपस में टकराईं गाड़ियां जानकारी के अनुसार, नाभा सदर थाने के SHO जसप्रीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ संदिग्ध तस्करों की घेराबंदी की। नाभा के नजदीकी गांव धंगेड़ा में पुलिस को देखकर तस्करों ने अपनी गाड़ी भगा ली, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उनका पीछा (चेस) करना शुरू किया। पीछा करने के दौरान तस्करों की गाड़ी गांव धंगेड़ा में घुस गई। इसी दौरान उनकी गाड़ी पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और SHO जसप्रीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके कंधे और सिर में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल एसएचओ जसप्रीत सिंह को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गाड़ी छोड़ भागे तस्कर; पुलिस ने वाहन लिया कब्जे में SHO ने बताया है कि पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तस्करों ने अपनी गाड़ी भी मौके पर ही छोड़ दी, ताकि उनका पीछा करने में मुश्किल हो। अंधेरे का लाभ उठाते हुए सभी तस्कर पैदल ही वहां से भाग गए। पुलिस ने तस्करों के वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि तस्करों की गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… जालंधर में बंबीहा गैंग के शूटर का एनकाउंटर, मोहाली-मोगा में भी वांटेड जालंधर में पुलिस ने शहर के वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग करने वाले बंबीहा गैंग के शूटर को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वह गैंगस्टर लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा था और मोहाली-मोगा में मोस्ट वांटेड था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें