Related Posts

लुधियाना में थार सवार ने आवारा कुत्ते को कुचला:विरोध करने पर डॉग फीडर्स को दिखाई पिस्टल; आरोपी चंडीगढ़ से आया था ससुराल




लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक थार चालक ने लापरवाही और तेजी से गाड़ी चलाते हुए एक बेजुबान (आवारा कुत्ते) को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब मोहल्ले वालों और डॉग फीडर्स ने घटना का विरोध किया, तो आरोपी अपनी गलती मानने के बजाय गुंडागर्दी पर उतर आया और पिस्टल दिखाकर डराने-धमकाने लगा। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोगी मार्केट, हकीकत नगर और आस-पास के इलाकों में डॉग्स को फीड करने वाले शिकायतकर्ता परमजीत सिंह वासी गुरु नानक देव नगर ने बताया कि वह पिछले 6 साल से रोजाना करीब 150 आवारा कुत्तों को खाना खिलाने की सेवा कर रहे हैं। रात करीब 10:30 बजे जब वह अपनी गली में डॉग्स को फीड करने के लिए निकले थे, तभी एक लड़की रोती और भागती हुई उनके पास आई। उसने घबराते हुए बताया कि एक थार गाड़ी वाले ने एक डॉग के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी है और उसे मदद चाहिए। विरोध करने पर तान दी पिस्टल शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि थार के नीचे आने से डॉग की मौत हो चुकी थी और वहां सब कुछ साफ किया जा रहा था। मोहल्ले के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए थे। आरोपी की पहचान रविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ से यहां अपने ससुराल में आया हुआ था। हैबोवाल पुलिस ने दर्ज किया मामला हैबोवाल पुलिस स्टेशन ने परमजीत सिंह की शिकायत और बयानों के आधार पर आरोपी रविंदर सिंह (वासी गुरु नानक देव नगर, हैबोवाल कलां) के खिलाफ U/S 325 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी और असलहा (हथियार) के लाइसेंस की जांच करने में जुट गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें