Related Posts

सोनीपत में डायल-112 टीम पर बरसाई ईंट:घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस; सिपाही घायल, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त




सोनीपत में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 (ERV) पुलिस टीम पर हमला किया गया। शराब के नशे में धुत एक युवक को पुलिस ने समझाने की कोशिश की। लेकिन युवक ने हंगामा बंद नहीं किया। आरोप है कि युवक घर की छत पर चढ़ गया और पुलिस टीम व मौके पर मौजूद लोगों पर ईंट-पत्थर बरसाने लगा। इस दौरान एक ईंट ईआरवी चालक सिपाही के कंधे पर लगी, जबकि दूसरी ईंट सरकारी पुलिस वाहन के शीशे पर लगने से वह टूट गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची थी डायल-112 टीम पुलिस के अनुसार 8 जुलाई की रात करीब 10:09 बजे कंट्रोल रूम से डायल-112 (ERV) टीम को सूचना मिली कि पटेल नगर निवासी आशा ने शिकायत दी है कि उसका पति मोहित शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही ईआरवी इंचार्ज एसआई देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने के बाद भी नहीं माना आरोपी मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि काफी संख्या में लोग एकत्र थे और मोहित शराब के नशे में अपनी पत्नी और आसपास के लोगों को गालियां दे रहा था। पुलिस ने समझाइश देकर पति-पत्नी को घर के अंदर भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआ। युवक अपनी पत्नी को गंदी गालियां देता रहा और पत्नी के पुलिस को बुलाने पर भड़क गया और जहां पत्नी पर बार-बार मारने की कोशिश करता दिखा और जब पुलिस ने रोकना चाहा तो पुलिस पर ही हमला कर दिया। छत पर चढ़कर पुलिस और लोगों पर किया पथराव आरोप है कि मोहित अपने घर की छत पर चढ़ गया और वहां से नीचे खड़ी भीड़ तथा पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान एक ईंट ईआरवी चालक सिपाही मोहित के कंधे पर लगी, जबकि दूसरी ईंट सरकारी ईआरवी वाहन के दाहिने तरफ के शीशे पर लगने से वह टूट गया। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस घटना के बाद ईआरवी इंचार्ज ने सरकारी फोन से थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई देवेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस के अनुसार घटना की वीडियो भी पुलिसकर्मी के मोबाइल में रिकॉर्ड की गई है। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस पुलिस ने शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी मोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 121(1), 132 और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है। रात का समय होने के कारण आसपास के लोगों के बयान मौके पर दर्ज नहीं किए जा सके। बाद में थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान का आरोप पुलिस का कहना है कि आरोपी ने न केवल पुलिस की कार्रवाई में बाधा डाली, बल्कि सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को चोट पहुंचाई। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें