Related Posts

Faridabad Mayor Gets 42 Problems, Target to Solve in a Week


फरीदाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद नगर निगम लगे जनसुनवाई शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए मेयर प्रवीण बत्रा

फरीदाबाद नगर निगम में लगे पहले साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर में 42 समस्याओं की शिकायत लोगो के द्वारा दी गई है। जिनको हल करने के लिए एक सप्ताह का टारगेट मेयर की तरफ से अधिकारियों को दिया गया है। इस दौरान सबसे ज्यादा समस्या बडखल विधानसभा में पीने के पानी सप्लाई को लेकर गई है।

हर सोमवार लगे शिविर

जनसुनवाई शिविर में लोगों की शिकायतो की सुनवाई कर रही निगम मेयर प्रवीण बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, ये उनका पहला साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर है। हर सोमवार को निगम में सुबह 10 बजे से लेकर 12 तक ये शिविर लगा करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर अलग-अलग ऑफिसो के चक्कर लगाने ना पड़े।

जनसुनवाई शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आते हुए लोग

42 समस्याओं की शिकायत दी गई

शिविर में साहुपुरा गांव में जलभराव, वार्ड-18 में सीवर लीकेज, वार्ड-12 में पार्कों की लाइटिंग और एसजीएम नगर के बौद्ध पार्क के सौंदर्यकरण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। इसके अलावा सेक्टर-15ए में सड़कों पर घूम रहे गौवंश और अन्य 38 स्थानीय समस्याएं की शिकायत दी गई।

मेयर बोली समय रहते होगा हल

मेयर ने लोगों को आश्वासन दिया कि अब उन्हें अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एक ही जगह उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान तुरंत संभव है, उन्हें प्राथमिकता पर निपटाया जाए और बाकी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

साथ ही गांधी कॉलोनी और एसजीएम नगर के पार्कों के सौंदर्यकरण व मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को अगले दिन तक एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें