पलवल जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। इन हादसों में 6 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायतें दर्ज कर आरोपी वाहन ड्राइवरों की तलाश शुरू कर दी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है। बिघावली गांव निवासी शक्तिमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता मदनलाल और माता पुष्पा देवी गांव के बस अड्डे से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-टैंकर और एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से उसके माता-पिता सड़क पर गिर गए। इसी बीच, तेज गति से आ रहे पानी से भरे ट्रैक्टर-टैंकर ने उनकी माता पुष्पा देवी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा हादसा, बाइक पर सामान लेने जा रहा था एक अन्य घटना में, खांबी गांव निवासी सुनील ने शिकायत दी कि वह अपने पड़ोसी विष्णु के साथ बाइक पर सामान लेने जा रहे थे। खांबी-बामनीखेड़ा गांव मार्ग पर एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कार ने बाइक में मारी सीधी टक्कर सौंध गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी बाइक से होडल से अपने गांव जा रहे थे। होडल के पुन्हाना मोड़ पर सामने से आ रही एक सिल्यरियो गाड़ी ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कैंप थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में, हरी नगर पलवल निवासी बाइक सवार कुलदीप और योगेंद्र घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिए हैं और आरोपी वाहन ड्राइवरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
पलवल में सड़क हादसों में महिला की मौत:पति सहित 6 घायल; ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बाइक पर जा रहे थे दंपती
