Top 5 This Week

Related Posts

Dharmendra Hudda vs Sapna Choudhary


धर्मेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइव आकर सीधे तौर पर हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी सहित पूरे हरियाणवी कलाकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

हरियाणा की सोशल मीडिया और सांस्कृतिक गलियारों में इस समय भूचाल आया हुआ है। जाट आंदोलन के दौरान भगोड़ा घोषित हुए धर्मेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइव आकर सीधे तौर पर डांसर- सिंगर सपना चौधरी सहित पूरे हरियाणवी कलाकारों के खिलाफ मोर्चा खोल

.

हुड्डा ने इस बार न केवल सपना चौधरी पर संस्कृति बिगाड़ने के बेहद संगीन आरोप लगाए हैं, बल्कि उनके समर्थन में उतरने वाले बुद्धिजीवियों और कलाकारों को भी आड़े हाथों लिया है। दावा किया-

सपना चौधरी के खिलाफ 35 एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें वह कहीं सेटिंग तो कहीं कुछ और करके खुद को बचा रही हैं। अगर वह वास्तव में सबकी बहन-बेटी होतीं, तो आज उन पर हरियाणा की संस्कृति को कलंकित करने के आरोप नहीं लग रहे होते।

हुड्डा ने सपना चौधरी के समर्थकों को भी ‘गैर-खानदानी’ बताते हुए कहा कि जो लोग उन्हें समाज की बहन-बेटी कहकर बचाव कर रहे हैं, वे असलियत से आंखें मूंद रहे हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया पुनिया का जिक्र करते हुए दावा करते हुए कहा कि फूहड़ता फैलाने के लिए बुजुर्गों और खाप के सम्मानित लोगों ने डांसरों के पैरों में अपनी पगड़ी तक रख दी थी, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। मगर, मेरी एक कॉल के बाद ही पूनिया ने तुरंत अपनी गलती मानी और सुधर गई।

धर्मेंद्र हुड्‌डा ने लाइव आने से पहले ये वीडियो जारी किया।

अब जानिए धर्मेंद्र हुड्डा ने लाइव आकर क्या कहा…

  • गांव के प्रधानों-ठेकेदारों पर साधा निशाना: ​हरियाणवी सांस्कृतिक गिरावट के लिए धर्मेंद्र हुड्डा ने केवल डांसरों को नहीं, बल्कि समाज के रसूखदार लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया। कहा कि असली गलती गांव के उन प्रधानों और ठेकेदारों की है, जो गले में मोटी-मोटी सोने की चेन पहनकर घूमते हैं। ये लोग गांव में बड़े-बड़े स्टेज सजवाते हैं और इन डांसरों को बुलाते हैं। नाचने वालों को तो बस पैसा चाहिए, उन्हें जो बुलाएगा वे चली जाएंगी। अगर ये प्रधान और गांव के लोग तमाशा देखना बंद कर दें, तो बात इतनी आगे बढ़ेगी ही नहीं।
  • भाइयों की गोद में बैठने का विवादित बयान: ​धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि अश्लील डांस और रील्स के इस चलन ने हरियाणा की युवतियों और महिलाओं के दिमाग में यह बात डाल दी है कि मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस नाचने से ही पैसा आ जाता है। ​इसी का नतीजा है कि आज बहन-बेटियां छतों पर नाचकर हरियाणा की संस्कृति को नंगा कर रही हैं। ​नंगा होते-होते कपड़े अब निकर (शॉर्ट्स) तक आ पहुंचे हैं। ​हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लड़कियां अपने ही भाइयों की गोद में बैठने वाले वीडियो बना रही हैं और गांवों में लड़कों के साथ भाग रही हैं।
  • सपना को माफी के लिए रखी यह अनोखी शर्त: ​धर्मेंद्र हुड्डा ने पिछले दिनों सपना चौधरी और अनु कादियान के लिए अपमानजनक शब्द “डिजिटल आर” का इस्तेमाल किया था, जिस पर भारी बवाल मचा हुआ है। लाइव वीडियो में हुड्डा ने इस पर सफाई देने के बजाय अपने शब्दों को सही ठहराया। कहा कि “अगर सपना चौधरी खुद मीडिया के सामने आकर यह स्वीकार कर लें कि उसके काम और डांस ने हरियाणा की संस्कृति को नुकसान पहुंचाया है और आगे ऐसा फूहड़ कंटेंट नहीं बनाएगी, केवल तभी मैं अपने शब्द वापस लूंगा और सार्वजनिक रूप से मानूंगा कि मुझे उस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।”
  • “डांसर्स के बच्चे सुसाइड करेंगे: ​धर्मेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो के जरिए पैसे कमाने वालों के भविष्य पर भी टिप्पणी की। कहा कि जो लोग आज गंदे वीडियो प्रमोट कर रहे हैं, जब उनके बच्चे स्कूल जाएंगे, तो अच्छे परिवारों के माता-पिता अपने बच्चों को उनके साथ बैठने नहीं देंगे। समाज में ऐसी घृणा पैदा होगी कि इन डांसरों के बच्चे अपने माता-पिताओं की इस अश्लीलता और बदनामी के कारण डिप्रेशन में आकर आत्महत्या (Suicide) करने को मजबूर हो जाएंगे।

धर्मेंद्र हुड्‌डा ने दावा किया कि तीन हरियाणवी कलाकारों ने उनकी मुहिम का समर्थन किया है।

हुड्‌डा ने बदमाशी से कानून बनवाने तक का किया दावा…​

अंडरवर्ल्ड से नहीं जुड़ा, लेकिन किसी से नहीं डरता

​धर्मेंद्र हुड्डा के बयानों में एक बड़ा विरोधाभास भी देखने को मिला। वीडियो में एक तरफ दावा किया कि उसने सबको केवल प्यार से समझाया है और किसी को कोई धमकी नहीं दी, वहीं दूसरी तरफ वह यह भी बोलते नजर आया कि ​चाहे हमने किसी को डराया या धमकाया, लेकिन सभी अब हमारे काबू में आ गए हैं। अगर किसी को कोई वहम (गलतफहमी) हो, तो वह किसी भी तरीके से मेरे सामने आ सकता है, मैं किसी से नहीं डरता। ​उसने उन बातों को भी खारिज कर दिया, जिसमें लोग कह रहे थे कि उनके तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं।

​विधानसभा में कानून बनवाने और मोबाइल बैन करने की तैयारी

​हुड्डा ने इस मुहिम को केवल सोशल मीडिया तक सीमित न रखकर इसे राजनीतिक रंग देने का भी ऐलान किया। दावा किया कि वह इस मुद्दे को हरियाणा विधानसभा तक लेकर जाएंगे और 100% नया कानून बनवाएगा। उसने तीन मांग भी रखीं। जिसमें ​16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित हो। ​सोशल मीडिया पर गंदे वीडियो बनाने वाले के खिलाफ सख्त कानून हो। ​कानून में सुधार किया जाए ताकि कोई भी गांव की ही लड़की, मां या दादी जैसी पिताओं के रिश्तों में कोर्ट मैरिज न कर सके।

तीन हरियाणवी कलाकारों के समर्थन करने का दावा

​धर्मेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के लोगों से अपील की है कि जो भी हरियाणवी स्टार, सिंगर या राजनेता इस सांस्कृतिक सुधार आंदोलन में उनके साथ नहीं आ रहा है, उसका पूरी तरह से बहिष्कार किया जाए। कहा कि आज हरियाणा का नाश करने में यहां के स्वार्थी सिंगर्स और नेताओं का ही हाथ है, जो युवाओं को केवल गुंडागर्दी, नशा और बंदूक संस्कृति की तरफ धकेल रहे हैं। ​हुड्डा के अनुसार, पूरे हरियाणा में केवल तीन कलाकारों दिलेर खरकिया, एमडी और वीरू कटारिया ने ही उनका खुलकर समर्थन किया है, जबकि बाकी सभी कलाकार इस बड़े मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं।

जेल, देशद्रोह और पुराने मुकदमों का इतिहास बताया

धर्मेंद्र हुड्डा ने अपने आपराधिक और राजनीतिक इतिहास का भी खुलकर जिक्र किया। बताया कि वह महज 17 साल की उम्र में पहली बार धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत जेल गए थे। सीबीआई (CBI) के केस का भी सामना किया है और दो साल जेल की सलाखों के पीछे गुजारे हैं। ​किसान आंदोलन और जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उन पर देशद्रोह समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हुए। सपना चौधरी और उनके समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो व्यक्ति देशद्रोह और जेल से नहीं डरा, उसे मानहानि के मुकदमों से डराने की भूल कोई न करे।

————————-

सपना चौधरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

इन्फ्लुएंसर्स बोलीं-सपना चौधरी ने हरियाणा को ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया:भगोड़े हुड्‌डा का दावा-35 बड़े स्टार की लिस्ट, ज्यादातर ने अश्लील कंटेंट छोड़ा; VIDEO शेयर कर रहे

जाट आरक्षण आंदोलन के दंगों से सुर्खियों में आए और फिलहाल अमेरिका में रह रहे भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर ‘अश्लील, अभद्र और डबल मीनिंग’ कंटेंट के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। यह मुहिम अब हरियाणा में भी बड़ी बहस का विषय बन गई है। (पूरी खबर पढ़ें)

जाट-आरक्षण दंगों का भगोड़ा बोला-सपना चौधरी ने नाचकर गंद फैलाया:’नंगा नाच’ से लड़कियां बिगाड़ी, एके जट्टी ने 4 घर नाश किए; मर्द ₹100-100 घालते थे

जाट आरक्षण आंदोलन दंगों में भगोड़ा घोषित धर्मेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी एक्ट्रेस-डांसर सपना चौधरी और अनु कादयान उर्फ एके जट्टी को लेकर विवादित टिप्पणियां की हैं। अमेरिका में बैठे हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा- हरियाणा में डांस और सोशल मीडिया पर जो अश्लीलता और फूहड़ता फैल रही है, उसके लिए यही लोग जिम्मेदार हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें