प्रधानमंत्री के जींद आगमन से कुछ घंटे पहले रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चंडीगढ़ से रेवाड़ी आने के लिए विधायक अपनी गाड़ी छोड़ वंदे भारत में सवार हुए। रेलवे स्टेशन से ई- रिक्शा में सवार होकर अपने घर पहुंचे। विधायक को ई-रिक्शा में बैठा देख लोगे उन्हें उत्सुकता से देखते रहे। विधायक ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिनंदन किया। इससे पहले सेक्ट-4 जिम्मखाना क्लब में ऑनलाइन दिखाए जाने वाले पीएम के कार्यक्रम की मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को बनाया गया था। कुछ मिनट बाद संसोधित प्रेस रिलीज में उनकी जगह विधायक का नाम शामिल किया गया। जिसे लेकर कयासों का दौर जारी रहा। बोले: PM का संदेश पहुंचाया विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि छोटी-छोटी बातों की देश के विकास में अहम भूमिका होती है। जहां तक संभव हो अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन तथा पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग करें। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण कम करने मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना तथा लगातार बढ़ते प्रदूषण को काबू में रखने में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ, पर्यावरण बचाओ और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के संदेश आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। देश-प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाईट्रोजन ट्रेन का शुभारंभ कर प्रदेश और देश को बड़ी सौगात देंगे। यह सरकार की एक बड़ी उपलब्घि है। पिछले 12 साल में देश और प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम छूए हैं। जिसका एक परिणाम हमें जींद की धरती से शुरू होने वाली हाईट्रोजन ट्रेन के रूप में देखने को मिल रही है। इस मौके पर उनके मीडिया प्रभारी बिजेंद्र डहीना भी मौजूद रहे।
Source link
