Top 5 This Week

Related Posts

नारनौल में सेना के जवान पर हमला करने वाला काबू:आरोपी पर पहले से 6 केस दर्ज; बोलेरो से बाइक को मारी थी टक्कर




हरियाणा के नारनौल में सीआईए की टीम ने सेना के जवान से मारपीट एवं जान से मारने के प्रयास के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू निवासी मोहल्ला कैलाश नगर, थाना शहर नारनौल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शहर के रेवाड़ी रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस पीआरओ नरेश यादव के अनुसार, आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लड़ाई-झगड़ा, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। बोलेरो से मारी टक्कर मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता विक्रम सिंह निवासी गांव मोहनपुर जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं, ने 4 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका भाई योगेश अपनी कैंटर गाड़ी लेकर पुराने मकान पर गया हुआ था। रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक वहां पहुंचे और कैंटर में तोड़फोड़ करने लगे। सूचना मिलने पर विक्रम सिंह अपने मित्र अजय के साथ बाइक से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद बोलेरो गाड़ी में सवार 6-7 लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें मुख्य आरोपी पंकज भी शामिल है। अब मोनू की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 6 हो गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक दीपक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें