Related Posts

रोहतक में अवैध कॉलोनी में ध्वस्त कराया निर्माण:अवैध भवन और रोड नेटवर्क तोड़ा, 1.25 एकड़ क्षेत्र में की जा रही थी डवलप




रोहतक के सांपला में जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। गांव गढ़ी सांपला में लगभग 1.25 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क और एक अन्य अवैध निर्माण शामिल रहा। यह अभियान स्थानीय जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय द्वारा सांपला नियंत्रित तथा शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों एवं निर्माणों के खिलाफ चलाया गया। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : डीसी उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रखी जाएगी। उपायुक्त गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी जीवनभर की पूंजी किसी भी अवैध कॉलोनी या अनधिकृत निर्माण परियोजना में निवेश न करें। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी भूखंड, कॉलोनी अथवा संपत्ति में निवेश करने से पूर्व संबंधित परियोजना की वैधता की जानकारी जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य प्राप्त करें। किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सत्यापन किया जा सकता है। उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि जागरूकता एवं सावधानी ही आमजन के हितों की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें