Top 5 This Week

Related Posts

नूंह में गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:अब तक 6 पकड़े गए, 3 अभी भी फरार, 7 दिन के रिमांड पर भेजा




नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र में गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के दूसरे मुख्य आरोपी शाहरुख पुत्र हयात, निवासी इंदाना को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, पुलिस ने मुख्य आरोपी जाहुल पुत्र मुबीन को भी गिरफ्तार किया था। इस बहुचर्चित मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी शाहरुख को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। इसका उद्देश्य वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं, फरार आरोपियों और साक्ष्यों के बारे में जानकारी जुटाना है। 3 मुख्य आरोपी अभी भी फरार यह मामला पूरे मेवात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती की मौत के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था। ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए थे और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में 5 मुख्य आरोपियों की पहचान की गई थी। इनमें से 2 मुख्य आरोपियों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 3 अन्य मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस जांच अधिकारी और सीआईए इंचार्ज पुनहाना पवन ने बताया कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि जांच निष्पक्ष और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि पीड़िता के परिजनों को न्याय मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें