Related Posts

नारनौल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:राजस्थान का था रहने वाला, मामा के गांव में आकर लगाया फांसी का फंदा




हरियाणा के नारनौल के सदर थाना के गांव में एक 21 वर्षीय युवक ने अपने मामा के गांव में आकर पेड़ से फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। राजस्थान के अलवर जिला के मांढन थाना के गांव नानगवास निवासी करीब 21 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पिछले तीन दिनों से अपने मामा के घर गांव नांगल काठा में आया हुआ था। परिजनों के अनुसार वह अविवाहित था और कुछ दिनों के लिए यहां पर आया हुआ था। खेतों में लटका मिला पुलिस को आज गुरुवार को सूचना मिली कि गांव के खेतों के समीप एक युवक पेड़ पर लटका हुआ मृत अवस्था में मिला है। इसके बाद सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। बाद में शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव लेकर रवाना हो गए। पुलिस कर रही जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, घटना के बाद नांगल काठा और मृतक के पैतृक गांव नांगवास में शोक की लहर है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें