गुरदासपुर में कादियां नगर कौंसिल प्रेसिडेंट पद के चुनाव में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों ने प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट का पद जीता। जबकि, स्थानीय कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द कराने के लिए अदालत जाने की बात कही है। चुनाव से पहले AAP और कांग्रेस के पार्षदों के बीच झड़प हुई। कांग्रेस पार्षद को पकड़कर पीटा गया। AAP नेताओं ने एक कांग्रेस पार्षद को बीच सड़क जमकर पीटा। यह घटना नगर कौंसिल कार्यालय पहुंचने से पहले रास्ते में हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हंगामे के बीच ही नगर कौंसिल के प्रेसिडेंट का चुनाव संपन्न हुआ। AAP के हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल ने दावा किया कि कुल 15 पार्षदों में से उनके उम्मीदवारों को प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए 8 वोट मिले। इसके साथ ही पलविंदर कौर को प्रेसिडेंट और गुरदिलबाग सिंह को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया, जो दोनों AAP से संबंधित हैं। इस घटना पर पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग भी भड़क गए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो हुआ, वह लोकतंत्र के बेहद खतरनाक है। उन्होंने पंजाबी कहावत भी बोली- कदे आप दियां, कदे बाप दियां। राजा वड़िंग बोले- बख्शा नहीं जाएगा पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कादियां में सत्ता हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रही है। नगर काउंसिल प्रधान के चुनाव में कांग्रेस के दो पार्षदों को जमानत मिलने के बावजूद हिरासत में रखा गया, जिससे वे मतदान नहीं कर सके। जब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही वोट डालने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किया जाता है, तो यह सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला है। चुनाव के दौरान जो कुछ हुआ, वह पंजाब के लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। लोकतंत्र का गला घोंटने वालों को जनता समय आने पर करारा जवाब जरूर देगी। बख्शा नहीं जाएगा। कदे आप दियां, तो कदे बाप दियां। बाजवा ने गंभीर आरोप लगाए कादियां के विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जैसे ही वह अपने 7 पार्षदों के साथ नगर कौंसिल कार्यालय के गेट पर पहुंचे, AAP के हलका इंचार्ज के इशारे पर उनके पार्षदों पर हमला किया गया। पार्षद को भीड़ से खींच के लिए गए। बाजवा ने बताया कि उन्हें आशंका थी कि उनके पार्षदों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। पार्षद को पीटा गया और जबरन गायब किया इसी कारण उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अनुमति के लिए हाई कोर्ट में अपील की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद, उनके एक पार्षद को पीटा गया और जबरन गायब कर दिया गया। बाजवा ने घोषणा की कि वह इस चुनाव को रद्द कराने और नए सिरे से चुनाव करवाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। कांग्रेस के पार्षद राजेश शर्मा के साथ अकाली के पार्षद सुखप्रीत सिंह और आजाद पार्षद जोगिंदर पाल नंदू को पीटा गया है। पुलिस ने इन तीनों पार्षदों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस ने पुलिस और रिटर्निंग ऑफिसर को शिकायत की है। पार्षदों के खिलाफ मामले दर्ज इसलिए किया गिरफ्तार वहीं, बटाला पुलिस के SP रमनदीप सिंह ने बताया कि जिन पार्षदों के खिलाफ मामले दर्ज थे, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि झगड़ा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कर दिया है और स्थिति नियंत्रण में है। ——– यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में DSP ने JE को झूठे केस में फंसाया,FIR:कार में यूरिया का पैकेट रखा, साथियों की मदद से तलाशी लेकर उसे ड्रग्स बताया पंजाब पुलिस के DSP ने पावरकॉम के JE को नशा तस्करी के झूठे केस में फंसाने की कोशिश की। DSP के 3 साथियों ने उसकी कार में नशा रख दिया। फिर तलाशी के बहाने DSP को मौके पर बुला लिया। इसके बाद डीएसपी JE को CIA स्टाफ में ले गए। हालांकि जब पता चला कि ये JE है तो केस दर्ज करने की जगह उसे छोड़ दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
