पंचकूला जिले के मोरनी बड़ी शेर रोड पर गांव सेमू के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। स्थानीय चौकी के एएसआई राजेंद्र ने बताया कि घायल की पहचान जगबीर (53) के रूप में हुई है। जगबीर चंडीगढ़ के निवासी हैं और चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, कार मोरनी की ओर से आ रही थी और गांव सेमू के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गंभीर हालत में पीजीआई में चल रहा इलाज घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल जगबीर को कार से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल रेफर कर दिया गया। पंचकूला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जगबीर को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत स्थिर है और वे पीजीआई में उपचाराधीन हैं। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
पंचकूला के मोरनी में गहरी खाई में गिरी कार:चंडीगढ़ पुलिस के ASI घायल, स्थानीय लोगों गाड़ से निकाला; पीजीआई रेफर
