Related Posts

हरियाणा कांग्रेस में संगठन की 'सर्जरी' शुरू:5 दिन तक जिलों में डेरा डालेंगे प्रभारी संजय दत्त, हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद




हरियाणा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने 18 से 25 जुलाई तक का पांच दिवसीय जिला दौरा कार्यक्रम जारी किया है। इस दौरान वे प्रदेश के पांच जिलों में पहुंचकर जिला कार्यकारिणी, विधानसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इन बैठकों में संगठन की स्थिति, बूथ नेटवर्क और SIR अभियान की भी समीक्षा होगी। पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार अधिकांश महत्वपूर्ण बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि लगातार चुनावी हार और संगठनात्मक बदलावों के बीच कांग्रेस अब कार्यकर्ताओं से सीधा फीडबैक लेकर जिला और विधानसभा स्तर पर नई रणनीति तैयार करेगी। अब जानिए 4 दिन का पूरा शेड्यूल…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें