Top 5 This Week

Related Posts

कुरुक्षेत्र में मोहाली के ठेकेदार की एक्सीडेंट में मौत:कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर; भाई-भाभी के साथ वृंदावन जा रहा था




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से 23 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अपने रिश्तेदारों के साथ पंजाब के खरड़ से वृंदावन घूमने जा रहा था। कंटेनर ड्राइवर टक्कर मारने के बाद कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन नीचे नहीं उतरा और फिर वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान नरेंद्र शर्मा पुत्र दुलीराम निवासी गांव रसूलपुर कैली, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अभी नरेंद्र शर्मा मोहाली के खरड़ में गुरु तेग बहादुर नगर में किराये पर रहता था। नरेंद्र शर्मा बिल्डिंग ठेकेदार था। नरेंद्र अपने चार भाई विनोद शर्मा, नंदकिशोर शर्मा और अमित शर्मा में सबसे छोटा था। बाइक से वृंदावन के लिए निकले थे सूरज शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी जागित्री के साथ अपनी बाइक और उसकी मासी का बेटा नरेंद्र दूसरी बाइक पर सवार होकर खरड़ से वृंदावन के लिए निकले थे। वे कुरुक्षेत्र से करनाल की ओर हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले उनकी बाइक को ओवरटेक किया और फिर सीधे नरेंद्र की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हेलमेट निकलने से सिर में लगी चोट टक्कर इतनी तेज थी कि नरेंद्र बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसका हेलमेट दूर जा गिरा और सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। काफी खून बहने लगा। उसकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन वाहन से नीचे नहीं उतरा। वह खिड़की से ही घटनास्थल देखता रहा। अस्पताल में इलाज के दौरन तोड़ा दम कुछ देर बाद कंटेनर को सर्विस रोड पर उतारकर करनाल की तरफ फरार हो गया। घायल नरेंद्र को अज्ञात वाहन की मदद से एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया सदर थाना थानेसर पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार सूरज शर्मा के बयान पर अज्ञात कंटेनर ड्राइवर के खिलाफ BNS की धारा 281, 106 और 324(4) के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस कंटेनर नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें