Top 5 This Week

Related Posts

PM के पंजाब दौरे से पहले पटियाला में सुरक्षा कड़ी:पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान; होटलों-गेस्ट हाउसों में ठहरे लोगों का रिकॉर्ड खंगाला




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के मद्देनजर पटियाला पुलिस हाई अलर्ट पर है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें रेलवे स्टेशन, होटलों, गेस्ट हाउसों और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों के रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन किया एसपी सिटी संजीव सिंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में ठहरे प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन किया जा रहा है और उनके रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जिले भर में बड़े पैमाने पर नाकाबंदी पुलिस ने यह भी बताया कि जिले भर में बड़े पैमाने पर नाकाबंदी की गई है और प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं। शहर में असामाजिक और संदिग्ध तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटियाला पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें