Related Posts

ड्रेन से 6 फुट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू, VIDEO:चार दिन में कई बार दिखा; आधे घंटे में पकड़ा, कुरुक्षेत्र प्रजनन केंद्र में छोड़ा




कुरुक्षेत्र जिले के नरकातरी गांव के पास से गुजरने वाली ड्रेन से 6 फुट लंबे मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। बीती शाम करीब आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। इस ड्रेन में लगातार मगरमच्छ देखे जाने से आसपास के किसानों और गांव के लोग डरे हुए थे। इस कारण किसान अपने खेतों में जाने से भी घबरा रहे थे। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को वाइल्ड लाइफ टीम के हवाले कर दिया। टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर भौर सैंदा गांव के मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में छोड़ दिया। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची थी। सरपंच ने सूचना दी गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि आज उनको गांव के सरपंच अनिल कुमार ने खेत के अंदर मगरमच्छ देखे जाने की सूचना दी। हालांकि पहले उनको लगा कि यहां मगरमच्छ होने की संभावना बहुत कम है। लेकिन सरपंच उनको मगरमच्छ की फोटो भेजी, जिसे देखकर उनको यकीन हो गया। विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची रेस्क्यू के दौरान वन्य प्राणी विभाग को भी सूचना दी गई। विभाग की ओर से कर्मचारी कृष्ण और बलराम मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ आबादी के बिल्कुल करीब था। उन्होंने टीम के साथ मिलकर मगरमच्छ को सुरक्षित काबू किया। इसके बाद विभाग की टीम उसे भौर सैंदा गांव लेकर रवाना हो गई। चार दिन से खेतों में जाने से डर रहे थे किसान प्रगट सिंह ने बताया कि मगरमच्छ पिछले चार दिनों से ड्रेन में दिखाई दे रहा था। इसके चलते आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान डर के साये में थे। कई लोगों ने अकेले खेतों में जाना भी कम कर दिया था। समय रहते मगरमच्छ पकड़े जाने से किसी भी संभावित हादसे की आशंका टल गई। SYL में पहले भी कई बार दिख चुके हैं मगरमच्छ मगरमच्छ के पकड़ जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले करीब 4 महीने बाद सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर में कई मगरमच्छ दिख चुके हैं। ये मगरमच्छ 10 से 12 फुट लंबा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें