Top 5 This Week

Related Posts

मानसून की रफ्तार धीमी, पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी:सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर तापमान; बठिंडा में पारा 41.2 डिग्री पहुंचा; बारिश के नहीं आसार




पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने शुक्रवार को राज्य के 8 जिलों के लिए गर्मी और उमस का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा शामिल हैं। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इन जिलों के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। बठिंडा में सबसे अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अब जानिए, पंजाब में मानसून क्यों पड़ा कमजोर



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें