सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 5 हजार करोड़ रुपए के दवा घोटाले के मामले में हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। गहलावत 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, अभी उनकी तैनाती नागरिक उड्डयन विभाग में महानिदेशक के रूप में है। CBI का दावा है कि इस नकली दवा घोटाले के मुख्य आरोपी को जांच में राहत दिलवाने के लिए ये रिश्वत मांगी गई थी। आरोपी ने इसके लिए 3 करोड़ रुपए की डील भी की हुई थी। इस मामले में पहले भी दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और दो निजी व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दीपक मूल रूप से सोनीपत के निजामपुर माजरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता हरियाणा पुलिस से बतौर इंस्पेक्टर रिटायर हुए, जबकि मां पीजीआई रोहतक में ANM रही हैं। पहले जानिए, नकली दवा घोटाला क्या है… जांच में कैसे आया IPS दीपक का नाम सोनीपत में जन्में, डेप्यूटेशन पर दिल्ली गए दीपक गहलावत सोनीपत के निजामपुर माजरा के रहने वाले हैं। उनके पिता कुलबीर सिंह हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी प्राइमरी एजुकेशन रोहतक के डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई। फिर सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल) से दसवीं पास की। बारहवीं फिर रोहतक सेकी। इसके बाद उन्होंने IIT रुड़की से पढ़ाई की। उनकी पत्नी सीमा धनखड़ भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी हैं। दीपक 2018 में पलवल, 2021 में चरखी दादरी में SP रहे। इसके बाद उन्हें 2023 में गुरुग्राम हैडक्वार्टर भेजा गया। दीपक 2024 में डेप्यूटेशन पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में क्षेत्रीय निदेशक के पद पर भी तैनात रहे।
Source link
CBI ने हरियाणा कैडर का IPS अफसर अरेस्ट किया:दवा घोटाले के आरोपी को बचाने के लिए ₹3 करोड़ मांगे; वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मेडलिस्ट
