रेवाड़ी में 4 और 5 जुलाई को 23 परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्ट में 14,282 परीक्षार्थी एचटेट की परीक्षा देंगे। परीक्षा पारदर्शी व सफलतापूर्वक करवाने की जिम्मेदारी केंद्र अधीक्षक की होगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारी हरियाणा शिक्षा बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा संपन्न करवानी सुनिश्चत करनी होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है। शनिवार को 1, रविवार को 2 सत्र जिले में 4 जुलाई शनिवार की शाम लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से शाम 5:30 तक परीक्षा होगी और दो बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। पहले दिन 5455 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार से 5 जुलाई रविवार को दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। सुबह 10 से दोपहर 12:30 तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा होगी। सुबह की शिफ्ट में 7, 287 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शाम की शिफ्ट में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा होगी। इस शिफ्ट में 2, 544 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश से पहले पुख्ता जांच परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में एंट्री से पहले गहन जांच से गुजरना होगा। मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक डेटा कैप्चरिंग और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का आभूषण जैसे अंगूठी, झुमके, चेन/हार, पेंडेंट, बैज और ब्रोच आदि, कोई भी धातु की वस्तु, कैमरा, घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, कार फोन, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, बिल्ट-इन कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ज्यामिति/प्लास्टिक पाउच और खाली या मुद्रित कागज़, लिखित चिट आदि वस्तुएं परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा देते समय महिलाओं और सिख परीक्षार्थियों को छूट मिलेगी। महिलाएं मंगलसूत्र पहनक, बिंदी और सिंदूर लगाकर प्रवेश कर सकेंगी। सिख परीक्षार्थी भी धार्मिक चिन्ह अपने साथ ले जा सकेंगे। रंगीन प्रवेश पत्र से ही एंट्री परीक्षार्थियों को अपने साथ रंगीन प्रवेश पत्र लेकर आना होगा। इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। काला बाल पॉइंट पेन साथ लेकर आना होगा। आवेदन करते समय अपलोड की गई रंगी फोटो अपने प्रवेश पत्र में राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना होगी। इसके बिना परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी। उल्लंघन पर कार्रवाई परीक्षार्थी के अलावा किसी बाहरी तत्व को सेंटर के समीप खड़ा होने की अनुमति नहीं होगी तथा 4 व 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी साथ ही मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, वाई-फाई और दूसरे पर्सनल हॉटस्पॉट का संचालन नहीं होगा। यह आदेश परीक्षा केंद्र की परीधी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल व अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी दी।
Source link
