हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर के तहत कार्यरत ग्रुप-डी कर्मचारियों को बड़ा राहतभरा विकल्प दिया है। सरकार ने ऐसे कर्मचारियों को एक बार का विकल्प (वन-टाइम ऑप्शन) देने का फैसला किया है, जिसके तहत वे कॉमन कैडर में बने रहना चाहते हैं या अपने मूल विभाग के सेवा नियमों के तहत जाना चाहते हैं, इसका चयन कर सकेंगे। मानव संसाधन विभाग (कॉमन कैडर-1) ने बुधवार को इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार यह सुविधा उन ग्रुप-डी कर्मचारियों को मिलेगी, जो विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत भर्ती हुए थे या 28 मार्च 2018 से 31 मार्च 2020 के बीच अनुकंपा आधार पर नियुक्त किए गए थे। 6 से 20 जुलाई तक खुलेगा पोर्टल सरकार ने बताया कि संबंधित कर्मचारी 6 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना विकल्प भर सकेंगे। इसके लिए अलग से लिंक जारी किया जाएगा। पोर्टल OTP आधारित होगा और कर्मचारी केवल HRMS में पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही लॉगिन कर सकेंगे। अब जानिए विभाग की लेटर की खास बात……..
Source link
