करनाल में जिला पुलिस ने अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में अवैध हथियार के साथ दो युवकों को काबू किया गया, जबकि दूसरे मामले में 15 ग्राम स्मैक बरामदगी केस में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एएसआई रोहित कुमार के नेतृत्व में टीम ने एक सूचना के आधार पर दबिश दी। इस दौरान निमाना रोड, कलानौर जिला रोहतक निवासी अनिकेत और शहर मालपुरा जिला पानीपत निवासी अंकुश को काबू किया गया। तलाशी में उनके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर 32/33 करनाल में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। स्मैक मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घरौंडा की टीम ने भी अहम सफलता हासिल की। एएसआई निर्मल सिंह की अगुवाई में पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वॉर्ड नंबर 6 भोला कॉलोनी घरौंडा निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और प्रिंस उसी केस में शामिल था। पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर उसे काबू किया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Source link
करनाल में अवैध हथियार समेत 2 अरेस्ट:देसी कट्टा और कारतूस बरामद, स्मैक मामले में फरार चल रहा सप्लायर भी पकड़ा
