Related Posts

22 Centres, 13,768 Candidates; Section 163 Imposed


सोनीपत8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सोनीपत में 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सोनीपत शहर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, - Dainik Bhaskar

सोनीपत में 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सोनीपत शहर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सोनीपत शहर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 13 हजार 768 अभ्यर्थी तीनों स्तरों की परीक्षा देंगे।

बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और कानून व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में अभ्यर्थियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल-112 की विशेष व्यवस्था की गई है।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

डीसी ने बताया कि सोनीपत शहर में परीक्षा के लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लेवल-3 (पीजीटी) के 3961, लेवल-2 (टीजीटी) के 6843 और लेवल-1 (पीआरटी) के 2964 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों की ली समीक्षा

बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर एचटेट-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद डीसी नेहा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

22 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 13,768 अभ्यर्थी होंगे शामिल

डीसी ने बताया कि सोनीपत शहर में परीक्षा के लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लेवल-3 (पीजीटी) के 3961, लेवल-2 (टीजीटी) के 6843 और लेवल-1 (पीआरटी) के 2964 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

सुरक्षा, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष जोर

जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, बिजली, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा गया है।

गर्मी को देखते हुए डीसी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के साथ आने वाले परिजनों के लिए छायादार स्थान पर बैठने और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर एचटेट-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।

धारा-163 रहेगी लागू, अनुचित गतिविधियों पर रहेगी नजर

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।

फ्लाइंग स्क्वायड और निरीक्षण टीमें गठित

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की फ्लाइंग स्क्वायड, निरीक्षण और समन्वय टीमों का गठन किया है। सभी अधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करेंगे और परीक्षा प्रक्रिया की लगातार निगरानी करेंगे।

डीसी ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के दौरान किसी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति का सामना करना पड़े तो वह तुरंत डायल-112 पर संपर्क कर सकता है।

आपात स्थिति में डायल-112 से मिलेगी तत्काल मदद

डीसी ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के दौरान किसी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति का सामना करना पड़े तो वह तुरंत डायल-112 पर संपर्क कर सकता है। पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल सहायता उपलब्ध कराएंगी।

समय से पहले पहुंचे परीक्षार्थी, नियमों का करें पालन

डीसी ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा शुरू होने से पर्याप्त समय पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं और बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन बनाए रखें।

बैठक में एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, नगराधीश सिमरन, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, रोडवेज जीएम संजय कुमार और सीएमओ डॉ. अनुराधा जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें