spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ABVP Protest in Chandigarh | Education Minister Harjot Singh Bains



चंडीगढ़ में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के आवास के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।

पंजाब में पेपर लीक मामलों को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चंडीगढ़ में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के सरकारी आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्

.

स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जब प्रदर्शनकारी मंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों में बैठा लिया।

फार्मेसी परीक्षा पेपर लीक का उठाया मुद्दा

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर हाल ही में हुए फार्मेसी परीक्षा पेपर लीक का विरोध किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बार-बार पेपर लीक होने से मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रणाली पर विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है।

पहले भी कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने का आरोप

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री जसकरण सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब में पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनके अनुसार, इससे पहले एडीओ, नायब तहसीलदार, 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय और अब फार्मेसी परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की तो छात्रों का भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा।

पूरे पंजाब में आंदोलन की चेतावनी

पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUCSC) के अध्यक्ष गौरववीर सोहल ने कहा कि यदि सरकार ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो एबीवीपी पूरे पंजाब में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर एबीवीपी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। संगठन का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles