spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana Athletes Shine in Commonwealth Games 2026


हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा है कि नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में रजत पदक जीतने पर स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को बधाई दी है और फ़ाइनल मुक़ाबले में पहुंचे प्रदेश क

.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने बेहतरीन खेल से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम उंचा किया है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में फाइनल खेलने जा रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कामना की कि सभी मुक्केबाज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश की पदक तालिका को और भी ऊपर लेकर जाएं।

नीरज चोपड़ा द्वारा मेडल हासिल करने पर उनके परिजनों ने भी तालियां बजाकर खुशी व्यक्त की।

नीरज चोपड़ा द्वारा मेडल हासिल करने पर उनके परिजनों ने भी तालियां बजाकर खुशी व्यक्त की।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है, वहीं आज मुक्केबाज़ी में देश का नाम रोशन करने के लिए 10 मुक्केबाज़ फ़ाइनल मुक़ाबले में उतर रहे हैं।

इन 10 फ़ाइनलिस्टों में से 7 खिलाड़ी अकेले हरियाणा के हैं, जिनमें पुरुषों में सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) व नरेंद्र बेरवाल (+90 किग्रा) और महिलाओं में साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रीति पंवार (54 किग्रा), जैस्मिन लांबोरिया (57 किग्रा) व प्रिया घनघस (60 किग्रा) शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए स्वर्णिम सफलता की कामना की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles