spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में सरपंच को जान से मारने की धमकी:जातिसूचक गालियां अपमानित करने का आरोप, पिता-पुत्र पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज




पलवल के फुलवाड़ी गांव के सरपंच को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित सरपंच की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी हरी किशन के अनुसार, सरपंच राहुल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह वाल्मीकि समाज से संबंध रखते हैं। 29 जुलाई की रात उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित किया। एक साल के अंदर पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी सरपंच राहुल के अनुसार, फोन करने वाले ने धमकी दी कि एक साल के अंदर उन्हें और उनके पूरे परिवार को गोली मार दी जाएगी। उन्होंने शिकायत में स्पष्ट किया है कि यह धमकी गांव के ही संदीप ने अपने पिता रवि के उकसावे पर दी है। आरोप है कि रवि काफी समय से सरपंच राहुल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा है और अब उसने अपने बेटे के साथ मिलकर उनके परिवार के विरुद्ध जानलेवा हमले की योजना बनाई है। पीड़ित सरपंच ने पुलिस को बताया कि उनके पास इस पूरी धमकी भरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसे उन्होंने साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग गांव के सरपंच होने के नाते राहुल ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए संदीप और उसका पिता रवि सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles