spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में वाटर टैंक में मिले मां-दो बच्चों के शव:शुक्रवार को हुए थे तीनों, पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची; जांच शुरू




हिसार जिले के अग्रोहा थाना क्षेत्र के गांव मलापुर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब शुक्रवार से लापता एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव गांव के जलघर स्थित वाटर टैंक में मिले। घटना की सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मलापुर निवासी अमित कुमार की पत्नी मुकेश (33) अपने दो बच्चों वंश और वर्षा के साथ शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना अग्रोहा थाना पुलिस को दी गई। मजदूरी करता है मृत महिला का पति शनिवार दोपहर गांव के जलघर स्थित वाटर टैंक में तीनों के शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाटर टैंक से महिला व दोनों बच्चों के शव बाहर निकलवाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति अमित कुमार मेहनत-मजदूरी करता है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जांच में जुटी अग्रोहा थाना पुलिस पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles