spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम स्टेशन पहुंचे रेलवे बोर्ड के सदस्य:री-डेवलपमेंट कार्य का लिया जायजा,, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में होगा विकसित




गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर चल रहे री-डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण रेलवे बोर्ड के सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) के वाइस चेयरमैन मनोज गर्ग भी मौजूद थे। यह निरीक्षण भारतीय रेलवे के सबसे तेजी से प्रगति कर रहे स्टेशन री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में से एक की समीक्षा के लिए किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, पुनर्विकसित गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें 108 मीटर लंबी थ्रू रूफ, 50 मीटर चौड़ा एयर कॉन्कोर्स और स्टेशन के साथ एकीकृत बेसमेंट, ग्राउंड, 8 मंजिला मल्टी-लेवल कार पार्किंग शामिल होगी। यहां देखें फोटो… आधुनिक यात्री सुविधाएं मिलेंगी रेलवे बोर्ड के अफसरों के अनुसार, गुरुग्राम के आधुनिक स्काईलाइन से प्रेरित होकर, स्टेशन में स्ट्रक्चरल ग्लेज़िंग के साथ एक समकालीन ग्लास फेसेड होगा। इसे मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बनाया जा रहा है, जिससे यह भारतीय रेलवे के सबसे तेजी से पुनर्विकसित हो रहे रेलवे स्टेशनों में से एक बन गया है। इस परियोजना में यात्रियों के आने और जाने के लिए अलग-अलग मार्ग, सुगम आवाजाही, सभी के लिए आसान पहुंच, बड़े प्रतीक्षालय, एस्केलेटर, लिफ्ट, बेहतर वाणिज्यिक स्थान और आधुनिक यात्री सुविधाएं मिलेंगी। इससे यात्रा का अनुभव काफी बेहतर होगा। रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) आधुनिक, कुशल और यात्री-केंद्रित रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles