spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला पुलिस ने किया चोर गिरोह का खुलासा:गिरोह के 4 मेंबर अरेस्ट, दिन में रेकी करते, रात में ऑटो से करते थे चोरी




पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने एक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी दिन के समय विभिन्न सेक्टरों में घूमकर बंद मकानों की पहचान करते थे। रात के समय वे ऑटो में सवार होकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले से चोरी के कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई थाना चंडीमंदिर में 4 जुलाई को दर्ज एक मामले के संबंध में पुलिस चौकी सेक्टर-25 की टीम द्वारा की गई। वकील के घर को बनाया था निशाना सेक्टर-27 पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता एडवोकेट ने सेक्टर-25 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को जब वे कोर्ट से अपने घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर अलमारियां और लॉकर खुले पड़े थे, और नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। शिकायत के आधार पर 4 जुलाई को चंडीमंदिर थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह और सेक्टर-25 चौकी इंचार्ज रामू स्वामी की अगुवाई में टीम ने 31 जुलाई को एक सूचना के आधार पर आरोपी विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद तीन अन्य आरोपी पकड़े पूछताछ में विकास ने अपने साथियों मुकुल कुमार, विशाल उर्फ बिल्ला और सतीश कुमार उर्फ संतोष के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि चारों आरोपी आपस में योजना बनाकर सेक्टर-25, 26, 27 और 28 सहित विभिन्न क्षेत्रों में बंद मकानों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही वे चोरी कर फरार हो जाते थे। वारदात के लिए वे सतीश के ऑटो का इस्तेमाल करते थे, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles