spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फगवाड़ा में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या:ट्यूबवेल के पास हवेली में सो रहा था, सुबह पत्नी पहुंची तो खून से लथपथ शव पड़ा




कपूरथला जिले की सब-डिवीजन फगवाड़ा के मौली गांव में रविवार-सोमवार (9 और 10 अगस्त) की दरमियानी रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। गांव से बाहर ट्यूबवेल के पास बनी हवेली में सो रहे 62 वर्षीय गुरचरण सिंह की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा और डीएसपी पलविंदर सिंह सोमवार सुबह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। सुबह पत्नी के पहुंचने पर हुआ खुलासा मिली जानकारी के अनुसार, गुरचरण सिंह गांव से बाहर ट्यूबवेल के पास अपनी हवेली में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर गांव के अंदर स्थित घर में रहती थीं। उनका बेटा कुलबीर सिंह विदेश में रहता है। सोमवार सुबह जब सिमरनजीत कौर हवेली पहुंचीं, तो उन्होंने गुरचरण सिंह का खून से लथपथ शव देखा। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस कार्रवाई और जांच जारी पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का बारीक मुआयना कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने बताया कि हत्या के कारणों और आरोपियों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles