![]()
हिसार जिले के बरवाला में पूर्व सरपंच राजकुमार खरकड़ा को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विधायक नरेश सेलवाल ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राजकुमार खरकड़ा को मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक नरेश सेलवाल ने राजकुमार खरकड़ा की नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद चौधरी जयप्रकाश, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं हिसार जिला प्रभारी कृष्ण कुटेल और अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष रतन सिंह बड़गूजर सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। ‘कांग्रेस को बरवाला क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी’ विधायक सेलवाल ने कहा कि राजकुमार खरकड़ा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस को बरवाला क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों और उनसे जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और समाज के लोगों की आवाज को संगठन के मंच तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजकुमार खरकड़ा लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि वे अनुसूचित जाति समाज के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी की जनकल्याणकारी विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। राजकुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया राजकुमार खरकड़ा ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इस दौरान गुरदयाल सिंह, डॉ. मनचंदा, रामकुमार फौजी, रोशन लाल मेहरा, सुभाष लांग्यान, हवा सिंह, बलकार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link







