spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CM सैनी आज कुरुक्षेत्र से निकालेंगे तिरंगा यात्रा:लोगों संग करेंगे कदमताल, सेक्टर-2 से शहीदी स्मारक आएगा कारवां; वंदे मातरम कार्यक्रम की थीम




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज हर घर तिरंगा अभियान की राज्य स्तरीय प्रमुख तिरंगा यात्रा शुरू होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे यात्रा में शामिल होकर लोगों के साथ तिरंगा लेकर चलेंगे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की तैयारी है। इस बार हर घर तिरंगा अभियान को वंदे मातरम से जोड़ा गया है। इसके जरिए युवाओं और आम लोगों को आजादी के आंदोलन, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 17 अगस्त तक प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। पिपली से शहीदी स्मारक तक यात्रा तिरंगा यात्रा पिपली सेक्टर-2 से रवाना होगी। यहां से यात्रा पुलिस लाइन की ओर जाएगी। इसके बाद नया बस अड्डा और द्रोणाचार्य स्टेडियम मार्ग से होते हुए लघु सचिवालय परिसर पहुंचेगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव शहीदी स्मारक रहेगा। यहां पहुंचने के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। CM बता चुके अभियान का प्लान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बता चुके हैं कि इस बार 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हर घर तिरंगा और वंदे मातरम को साथ लेकर चलना नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने का बड़ा अवसर है। यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय उत्सव है। 2022 ये हुई थी तिरंगा यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद यह अभियान देशभर में बड़े जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा। प्रशासन की ओर से यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की गई हैं। विभाजन की त्रासदी भी होगी याद स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में होगा। 13 अगस्त को विभाजन की त्रासदी से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 14 अगस्त की शाम कैंडल लाइट मौन यात्रा निकाली जाएगी और जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles