spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सुखबीर बादल बोले-AAP' सरकार ने पंजाब को तबाह कर दिया:हर बिल के पीछे पैसों का खेल, भगवंत मान व केजरीवाल को खुला चैलेंज




शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में हुई अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए बादल ने पंजाब के बिगड़ते हालात, कानून-व्यवस्था और भर्ती परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार पंजाब को दोनों हाथों से लूट रही है और इसे बचाने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। सुखबीर सिंह बादल ने ‘आप’ की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पार्टी का पंजाब और पंजाबियों के हित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लाए जाने वाले हर बिल के पीछे पैसों का खेल होता है। बादल ने सवाल किया कि जो बिल चार दिनों तक पेश नहीं किए गए, उन्हें आखिरी दिन ही क्यों लाया गया? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के हर फैसले और नीति की जांच कराई जाएगी। जहां भी घोटाला पाया जाएगा, वहां लिप्त अधिकारियों और उनके राजनीतिक आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा। केजरीवाल और भगवंत मान की ‘दोहरी नीति’ पर साधा निशाना भर्ती परीक्षाओं के मुद्दे पर सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुला चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के बच्चे उनके अपने बच्चों की तरह हैं। केजरीवाल दिल्ली में पेपर लीक होने पर तो धरना देने पहुंच जाते हैं, लेकिन पंजाब में जहां 10-10 पेपर लीक हो चुके हैं, वहां वे चुप्पी साधे हुए हैं। बादल ने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री और केजरीवाल जगह तय कर लें, वे साबित कर देंगे कि कैसे पंजाब में पेपर लीक किए गए और राज्य के युवाओं को दरकिनार कर बाहरी लोगों को नौकरियां बांटी गईं। जगतार सिंह हवारा मामले में मुख्यमंत्री के ‘दोहरे रवैये’ पर सवाल गवर्नर को जगतार सिंह हवारा के संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लिखी गई चिट्ठी पर टिप्पणी करते हुए सुखबीर बादल ने उनकी मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब मुख्यमंत्री ने चार महीने पहले इसी मामले में बिल्कुल विपरीत चिट्ठी लिखी थी, तो अब अचानक अपना रुख क्यों बदल लिया? बादल ने आरोप लगाया कि सरकार हर संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर पंजाब की जनता को गुमराह कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles