spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में अधेड़ व्यक्ति की हत्या:सिर पर चोट के निशान, पास में मिला मोबाइल और डायरी; पानी में भीगने से जानकारी क्लियर नहीं




लुधियाना के ढंडारी इलाके में लोहे के पुल के पास आज एक व्यक्ति (50) का शव मिला। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो तुरंत थाना साहनेवाल की कंगनवाल पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव सिर के बल जमीन पर पड़ा मिला और सिर पर चोट के निशान भी हैं। शव के पास एक बटन वाला मोबाइल फोन मिला, जबकि मृतक की जेब से एक डायरी भी बरामद हुई है। डायरी पानी में भीग जाने के कारण उसमें लिखी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कंगनवाल के मुंशी जसबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है। लूट की कोशिश के दौरान हत्या का शक प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मृतक के साथ लूट की कोशिश की गई हो सकती है। उसके सिर पर वार किए जाने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या लूट को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है। मौके से मिले सामान और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक वहां कब पहुंचा और उसके साथ कौन लोग थे। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान और परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles