spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल का सम्मान:गांव में निकला विजयी जुलूस, विधायक ने पार्क का नाम रखने की घोषणा की




अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल का गुरुवार को उनके पैतृक गांव सोरखी में जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर देश और हांसी जिले का नाम रोशन किया है। गांव के पार्क में आयोजित समारोह में विधायक विनोद भयाना, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी, पूर्व अध्यक्ष राजपाल यादव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह से पहले नरेंद्र बेरवाल का खुली जीप में पूरे गांव में विजयी जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ‘2 महीने बाद होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी’ इस अवसर पर नरेंद्र के पिता जगदीश बेरवाल ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र भविष्य में देश के लिए स्वर्ण पदक भी जीतेंगे। नरेंद्र बेरवाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और साई द्वारा आयरलैंड में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को दिया। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 2 महीने बाद होने वाले एशियाई खेलों में अपने पिछले कांस्य पदक को स्वर्ण पदक में बदलना है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और सेना में शामिल होने का आह्वान किया। बेरवाल ने यह भी कहा कि वह बॉक्सिंग सीखने वाले युवाओं की हरसंभव मदद करेंगे। विधायक बोले- नरेंद्र ने जिले का नाम रोशन किया विधायक विनोद भयाना ने नरेंद्र बेरवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हांसी जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार रजत पदक विजेताओं को 75 लाख रुपए की पुरस्कार राशि देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है। विधायक ने यह भी बताया कि हांसी में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने घोषणा की है कि गांव के पार्क का नाम नरेंद्र बेरवाल के नाम पर रखा जाएगा। AAP के जिला अध्यक्ष ने दी बधाई आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी ने भी नरेंद्र को बधाई दी और गांव में खेल सुविधाएं बढ़ाने और स्टेडियम बनाने की मांग उठाई। इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles