spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुंड में डूबने से मां और दो बच्चों की मौत:घर में पानी स्टोरेज के लिए बनाया था; फतेहाबाद पुलिस जांच में जुटी




फतेहाबाद जिले के भट्‌टू क्षेत्र के गांव मेहुवाला में मां और दो बच्चे घर में बने कुंड में गिर गए। इससे तीनों की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संदीप के घर में पानी के स्टोरेज के लिए कुंड बना हुआ है। इस कुंड में पहले उसका 8 साल का बेटा विनीत खेलते हुए गिर गया। इसके बाद उसे बचाने के लिए बेटी ज्योति (10) गिर गई। दोनों बच्चों को बचाने के लिए उनकी मां सुदेश (31) भी कूद गई। इसके बाद जैसे ही पड़ोसियों व अन्य लोगों को पता चला तो उन्होंने तीनों को बाहर निकाला। मगर तब तक तीनों डूब चुके थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles