spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फर्रुखनगर में चलती कार में लगी आग:ड्राइवर ने बाहर निकलकर बचाई जान, पटौदी से मेरठ जा रहा, केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा




गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। कार पूरी तरह जल गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना 5-6 अगस्त की रात सुल्तानपुर टोल से लगभग एक किलोमीटर पहले हुई। आग महिंद्रा एक्सयूवी 3 एक्सओ डीजल कार में लगी थी। पटौदी के वार्ड नंबर-11, व्यापारी मोहल्ला निवासी मुरसलीम कार चला रहे थे। वह पटौदी से मेरठ जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच जुटाई जानकारी आग लगते ही मुरसलीम ने तुरंत कार रोकी और बाहर निकल गए। देखते ही देखते कुछ ही देर में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles